“मेरठ निवासी परमित कुमार को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है”
प्रदेश पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले मेरठ निवासी परमित कुमार को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से नकली नोट बनाने की सामग्री के साथ ही 80 हजार रूपये के 500 रूपये के नकली नोट और अन्य सामग्री बरामद हुई है।









