Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दुर्गा विसर्जन में चेन स्नेचिंग करने वाली 10 महिलाएं गिरफ्तार

“चेन स्नेचिंग करने वाली शातिर कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को गिरफ्तार”

जशपुर पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान चेन स्नेचिंग करने वाली शातिर कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है,  इन आरोपी महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 8 मंगल सूत्र भी बरामद किए गए हैं ,  मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है  घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ महिलाओं के गले से चेन चोरी घटना की सूचना प्राप्त हुई थी,

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने CCTV फुटेज को खंगाला जिसमें बच्चे को लिए हुए कुछ महिलाएं दूसरी महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग करती दिखी, जिसके बाद पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया