Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों का जखीरा किया बरामद

“दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है”

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर-

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों का  बड़ा जखीरा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ में छापेमारी कर करीब 16 पिस्टल और हथियार बनाने का रॉ-मेटेरियल को जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सप्लायरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये हथियार मेरठ से भेजे गए थे। इसके बाद मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई, जहां गन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रॉ मटेरियल मिला।