ट्रम्प सरकार में भारतवंशी काश पटेल बने सकते CIA चीफ:ट्रम्प के वफादारों में होती है गिनती; विवेक रामास्वामी को भी मिल सकती है जगह
“US Elections 2024: डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट में इस भारतवंशी को मिल सकती है अहम भूमिका”
US Presidential Elections 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। यह तय हो गया है कि ट्रंप 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनेगे। शपथ के बाद ट्रंप जल्द ही कैबिनेट की भी घोषणा कर सकते हैं, जिसमें एक भारतवंशी को अहम भूमिका मिल सकती है।
अमेरिका (United States Of America) में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) में बड़ी जीत हासिल करते हुए रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने देश का 47वां राष्ट्रपति बनना सुनिश्चित कर लिया है। ट्रंप की एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में वापसी होने वाली है। ट्रंप 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (US Capital Building) में एक बार फिर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके बाद ट्रंप अपने कैबिनेट का भी ऐलान कर सकते हैं। ट्रंप के कैबिनेट में कई नए लेकिन नामी चेहरों को जगह मिल सकती है, जिनमें एक भारतवंशी के होने की भी संभावना है।
