“किजशपुर जिले में संचालित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 टीम में अपनी जगह बनाई है”
क्रिकेट को भारत में खेल नहीं बल्कि जुनून के रूप में जाना जाता इस जुनून का रंग अब जशपुर की बेटियों में भी नजर आ रहा है, इस जुनून का रंग अब जशपुर की बेटियों में भी नजर आ रहा है। जहां जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने के लिए तैयारी कर रहीं हैं। खास बात यह है किजशपुर जिले में संचालित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 टीम में अपनी जगह बनाई है, चयनित खिलाड़ियों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है।
जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगीं 10वीं कक्षा की वर्षा बाई ने बताया कि छात्रावास में अधीक्षिका के द्वारा हमें निरन्तर प्रशिक्षण एवं सहायता उपलब्ध करायी जा रहा है जिससे हमें प्रोत्साहन मिलता है जब मेरे राष्ट्रीय टीम में चयन की बात मेरे परिजनों को चली गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था उन्होंने पूरे गाँव में मिठाइयां बांटी उन्होंने आगे बताया कि उनका चयन महिला के अंडर-17 के साथ बीसीसीआई के अंडर -19 दल में भी हुआ है ।









