“3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा”
ग्वालियर में आज भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। ग्वालियर के इस नए क्रिकेट स्टेडियम पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है।
इस डे नाइट मुकाबले से पहले शनिवार को दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। ग्वालियर में करीब चौदह साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है। लंबे समय बाद हो रहे इस क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों मेें भी जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। भारत बांग्लादेश मैच के पहले फ्लड लाइट में मैच का अभ्यास करने के लिए भारतीय टीम स्टेडियम पहुंची। भारतीय क्रिकेट सितारों को देखने के लिए क्रिकेट फैंस में जोरदार उत्साह देखा गया।















