बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव हर एक्टर और एक्ट्रेस के करियर का हिस्सा होता है। कभी किसी को लगातार प्रोजेक्ट्स मिलते हैं, तो कभी काम के लिए तरसना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति का सामना कर रही हैं एक्ट्रेस अहाना कुमरा, जिन्होंने हाल ही में अपने करियर में काम की कमी का खुलासा किया है।
अहाना कुमरा, जो आखिरी बार 2022 में ‘इंडिया लॉकडाउन’ में नजर आई थीं, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले तीन साल से उन्हें कोई एक्टिंग ऑफर नहीं मिला है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे अब शो ऑफर नहीं हो रहे हैं, और पिछले तीन सालों से मुझे कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है। इस वजह से मेरा घर चलाना मुश्किल हो गया है।”
काम की कमी से जूझ रही अहाना ने यह भी बताया कि अब वे इनकम के दूसरे विकल्पों पर फोकस कर रही हैं ताकि अपने जीवन की जरूरतें पूरी कर सकें। उनके इस बयान से इंडस्ट्री में काम की अनिश्चितता और अस्थिरता पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
















Leave a Reply