“उपराष्ट्रपति जयपुर में चार्टर्ड एकाउंटेंट के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे”
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 अक्टूबर को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।











